मानसून हेल्थ टिप्स: मानसून ने दे दी है दस्तक, अब हो जाएं सावधान! जानें बारिश के मौसम में किन खानों से बचना है जरूरी

मानसून ने दे दी है दस्तक, अब हो जाएं सावधान! जानें बारिश के मौसम में किन खानों से बचना है जरूरी
  • मानसून ने देश में दे दी दस्तक
  • मानसून में बहुत सी चीजों को अवॉइड करना ही होता है फायदेमंद
  • इन खानों को बिल्कुल भी ना खाएं मानसून में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून आने से गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन खाने-पीने और स्वास्थ्य का ख्याल ना रखा जाए तो भारी पड़ सकता है। क्योंकि मानसून में अधिकांश लोगों की इम्यूनिटी लो हो जाती है, जिससे लोग काफी जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसलिए खाने-पीने का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि क्या नहीं खाना चाहिए, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए ऐसी लिस्ट लाए हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए।

मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए?

पत्तेदार सब्जियां

वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत ही ज्यादा हेल्दी होती हैं, लेकिन मानसून में इन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में बैक्टिरियाज बहुत से होते हैं और पत्तेदार सब्जियों पर बैक्टिरिया और फंगस का विकास बहुत ही आराम से हो जाता है। इस वजह से ही पत्तेदार सब्जियों को अवॉइड करना चाहिए।

नॉन वेज

बारिश में नमी बढ़ जाती है, जिससे नॉन वेज खराब हो जाता है। साथ ही बारिश के मौसम में मछलियों के लिए प्रजनन का समय भी होता है, इसलिए भी इसको नहीं खाना चाहिए। तो मानसून में नॉन वेज अवॉइड करना चाहिए।

फ्राइड फूड्स

बारिश के मौसम में आपको फ्राइड फूड्स खाने से बचना चाहिए। हालांकि, भारी बारिश में पकौड़े, समोसे, कचौड़ी जैसी चीजों को खाने का बहुत मन होता होगा। लेकिन आपको बारिश के मौसम में तली, भुनी और मसालेदार चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

जूस

सड़क के किनारे वाले कई समय से कटे हुए रखे रहते हैं। उन पर कई तरह के बैक्टिरिया बैठ जाते हैं, जिससे वो फल खराब हो जाता है। ऐसे में उन फलों को जूस बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। ऐसे फलों का जूस पीने से आपको टायफाइड, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   21 Jun 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story