मानसून गार्डनिंग टिप्स: मानसून में अपने बगीचे को बनाना है सुंदर, तो इन प्लांट्स को लगाएं, ज्यादा बारिश से भी नहीं होंगे खराब

- मानसून में अपने गार्डन का रखें खास ख्याल
- मानसून में लगाएं अलग तरह के पौधे
- भारी बारिश से भी पौधे नहीं होंगे खराब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कई लोगों को गार्डनिंग करने का और अच्छे-अच्छे पौधों के साथ फूलों को उगाने शौक होता है। लेकिन बारिश में लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या लगाएं और कैसे लगाएं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधे लेकर आए हैं जिसको आप आराम से लगा सकते हैं। बता दें, बारिश का पानी पौधों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए उन पौधों के बारे में जानते हैं जो आप आराम से बारिश में लगा सकते हैं।
किन पौधों को लगाएं?
स्टीविया
स्टीविया प्लांट औषधीय गुणों वाला प्लांट है। इसकी पत्तियां डायबिटीज कम करने के लिए उपयोग की जाती हैं। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने, स्किन को हेल्दी करने और किडनी से संबंधित परेशानियों को कंट्रोल करने में काम आती हैं। ये पौधे बहुत ही आराम से लग जाते हैं और बारिश के पानी से सड़ते भी नहीं हैं।
चम्पा
चंपा के फूल बहुत ही खूबसूरत होते हैं। चंपा के फूल लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग में खिलते हैं। ये इतने डेलीकेट और सुदर होते हैं जो कि आपके गार्डन को भी सुंदर कर देते हैं।
चमेली
चमेली के फूल घर को सुंदर के साथ महकता हुआ भी बनाते हैं। इस पौधे को रोजाना पानी चाहिए होता है, इसलिए इसको बारिश में उगाना एक अच्छा ऑप्शन है। चमेली सुंदर होने के साथ-साथ बहुत ही खुशबूदार होते हैं, जिससे लोगों का मन खुश हो जाता है। इसमें ज्यादा पानी चाहिए होता है लेकिन ध्यान रहे कि इसको उगाने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।
मनी प्लांट
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो कि बारिश में बहुत ही तेजी से बढ़ता है। आप इसको पानी और मिट्टी दोनों के साथ ही उगा सकते हैं। ये बहुत ही एफर्टलेसली बढ़ जाते हैं।
गुड़हल
गुड़हल लाल रंग के अलावा गुलाबी, नारंगी और पीले रंग का भी होता है। ये बरसात के मौसम में बहुत ही ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इस पौधे में फूलों की भी अच्छी खासी मात्रा होती है।
पुदीना
मानसून में पुदीना बहुत ही आराम से और अच्छे से उगता है। साथ ही ये भी पानी से नहीं सड़ता है।
Created On :   4 Jun 2025 6:29 PM IST