PM Modi Favorite Snack: पीएम मोदी का फेवरेट स्नैक, सुपरफूड से नहीं है कम, जानें इसके खास फायदे

पीएम मोदी का फेवरेट स्नैक, सुपरफूड से नहीं है कम, जानें इसके खास फायदे
  • आज पीएम मोदी का है 75वां बर्थडे
  • पीएम मोदी स्नैक की तरफ खाते हैं इस सुपरफूड को
  • जानें पीएम मोदी के सुपरफूड की खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं। आज के दिन उन्होंने एमपी में कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। साथ ही लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए प्ररित किया है। पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क का भी उद्घाटन किया है। पीएम मोदी हमेशा ही स्वास्थ्य संबंधित बाते कहते हैं, वे अक्सर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं और उससे जुड़ी अच्छाइयों को भी बताते हैं। वे खाने में भी सिर्फ हेल्दी खाना ही खाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि वे नाश्ते में एक ऐसा सुपरफूड खाते हैं, जिससे उनको कई सारी परेशानियों से आराम मिलता है।

क्या है वो सुपरफूड?

पीएम मोदी एक बहुत ही अनुशासित लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वे हमेशा ही स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देते हैं। वे फिट रहने के लिए योगाभ्यास और संतुलित खानपान भी करते हैं। पीएम मोदी को जो सुपफूड बहुत ही ज्यादा प्रिय है, वो मखाना है। उन्होंने कुछ समय पहले हुए बिहार के दौरे में बताया था कि वे 365 दिनों में करीब 300 दिन मखाने जरूर खाते हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, मखाना एक बहुत ही अच्छा और हेल्दी नाश्ता है।

मखाने खाने के फायदे

पोषक तत्व

मखाने को खाने के कई सारे फायदे हैं। जिसमें से सबसे पहले आता है पोषक तत्व, मखाना पोषक तत्वों से भरा हुआ है। मखाने में फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम जैसे कई अहम पोषक तत्व इसमें मौजूद हैं।

वेट लॉस

मखाना वेट लॉस के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। मखाने में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है, जिसके चलते वजन कम हो सकता है।

डायबिटीज

डायबीटिक पेशेंट्स भी बहुत ही आराम से मखाने का नाश्ता कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक नहीं करते और कंट्रोल रहते हैं।

हार्ट हेल्थ

अगर आपको हार्ट हेल्थ इश्यूज हैं, तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि मखाने में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो कि हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

स्ट्रेस और नींद

अगर आप स्ट्रेस और नींद से परेशान हैं तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसमें एमिनो एसिड और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कि स्लीप की क्वालिटी को बेहतर करता है।

डाइजेशन

अगर आपको भी खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी होती है तो आप मखाना जरूर खाएं। मखाने में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपका डाइजेशन हेल्दी होगा।

हड्डियां

मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Sept 2025 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story