मानसून टिप्स: मानसून में करते हैं अगर आप भी ये गलतियां, तो हो सकती है स्किन एलर्जी, अभी हो जाएं सावधान

- मानसून में अपनी स्किन का रखें खास ख्याल
- मानसून में स्किन एलर्जीज का बढ़ जाता है खतरा
- मानसून में स्किन को रखें साफ और सूखा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ने देश में एंट्री ले ली है। इसके बाद कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसका प्रभाव लोगों की सेहत और त्वचा पर साफ नजर आएगा। लोग हाल्कि बारिश में गीले होने को अक्सर इगनोर कर देते हैं। जिस वजह से कई तरह के स्किन इंफेक्शंस की संभावना बढ़ने लग जाती है। इस मौसम में बारिश के साथ-साथ उमस भी बढ़ने लगती है, जिसके चलते ज्यादा पसीना आता है। इससे फंगस और बैक्टीरियाज का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपना खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है और सेल्फ हाइजीन मेंटेन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं जो लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं और बाद में स्किन इंफेक्शन के लिए वो गलतियां जिम्मेदार होती हैं।
किन गलतियों को करने से बचें?
गीलेपन से बचें
बारिश में भीगने के बाद ज्यादा देर उसी कपड़ो में ना रहें तथा साफ पानी से नहाकर सूखे और साफ कपड़े पहनें। इसके साथ भीगे हुए कपड़े और जूतों को धोकर, धूप मे अच्छी तरह सुखा कर एंटी-फंगल पाउडर का उपयोग करें।
साफ और सूखी चीजों का उपयोग
बारिश के मौसम में धूप की कमी से नमी बढ़ने लगती है जिस कारण कपड़े और बाकी वस्तुओं में फफूंद और डस्ट माइट्स बढ़ने लगते हैं। जिसकी वजह से एलर्जी की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
गंदे पानी का उपयोग
बारिश का गंदा पानी अगर पीने के पानी मे मिल जाए तो कई बड़ी समस्याएं जैसे टाइफाइड, डायरिया बढ़ा सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में फिल्टर या उबला हुआ पानी ही पिएं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   30 Jun 2025 12:57 PM IST