अंडरआर्म्स का कालापन दूर करना हुआ आसान, आइये जानते हैं कैसे  

It is easy to remove the blackness of underarms, lets know how
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करना हुआ आसान, आइये जानते हैं कैसे  
स्कीन केयर टिप्स अंडरआर्म्स का कालापन दूर करना हुआ आसान, आइये जानते हैं कैसे  

डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए हम काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि इसकी वजह से हमें स्लीवलेस ड्रेसेज पहनने में बुरा लगता है। ऐसे में हम मार्केट से महंगे-महंगे प्रॉडक्ट खरीदते हैं, जो इतने असरदायक नहीं हो पाते हैं। इस चक्कर में हम बहुत पैसे भी खर्च कर देते हैं,  लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के उपाय के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल बजट फ्रेंडली है।  

खीरा है प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट  
खीरा के बारे में तो आप सभी जानते हैं कि यह सेहत के लिए कितनी अच्छी होती है। खीरा आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खीरा में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर करता है। 

How To Keep Underarms Clean And Fair Naturally | Being Girlish

इस तरह करें यूज 
सबसे पहले आप एक खीरे को कद्दूकस करें या फिर ग्राइंडर में पीस लें। इसका रस एक बर्तन में छान लें। इसके बाद एक कॉटन बॉल को इसके जूस में डुबाकर रोजाना डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा रोजाना करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर होगा वहीं दुर्गध भी नहीं आएगी। 

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या रातों-रात होगी दूर आजमाए ये घरेलू उपाय - News  Remind |Technology| Bollywood |Automobile |Shopping |insurance Car  Education Travels Electronic

स्किन का कालापन दूर करता है आलू 
आज हम आपको स्किन पर आलू से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आलू एसिडिक होते हैं। इनमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। अपनी डार्क स्किन को लाइट करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस तरह करें यूज 
आलू के एक टुकड़े को आप स्किन पर रब करें। वहीं आप आलू की प्यूरी बनाकर इसको छानकर एक बर्तन में रख सकते हैं। एक कॉटन को इसके रस में डबोकर अंडरआर्म्स पर लगाएं, इसे सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।

lifestyle how to clean underarms with home tips Slide 3-m.khaskhabar.com 

अंडरआर्म्स के लिए बेहतर है नींबू 
ऐसा कहा जाता है कि नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है। ये अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। 

इस तरह करें यूज  
आप नींबू को काट कर उस पर हल्दी लगाकर कुछ मिनटों तक अंडरआर्म्स पर मसाज करें। हफ्ते में ऐसा एक से दो बार करने से अंडरआर्म्स का कालापन दूर होता है।  
 

Created On :   30 Sep 2021 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story