दिवाली पर लगाएं यह खूबसूरत तोरण, बढ़ेगी दरवाजे की रौनक!

दिवाली 2021 दिवाली पर लगाएं यह खूबसूरत तोरण, बढ़ेगी दरवाजे की रौनक!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुनहरे, पीले, रेशमी गुलाब रंग के तोरण दिवाली पर आपके दरवाजे पर चार चांद लगा देंगे। दिवाली 04 नवंबर को मनाई जाएगी और आप अभी से अपने घर को सजाने के लिए खास तरीके के तोरण बना सकते हैं, सजावट के मामले में तोरण लोगों की पहली पसंद होती है। इसे लोकप्रिय रूप से "तोरण" या "बंदनवार" के नाम से जाना जाता है। इस दिवाली आप घर पर ही बना सकते हैं रंग-बिरंगे तोरण, इन्हें बनाना काफी आसान है।

तोरण ना केवल दरवाजे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उन लोगों का भी स्वागत करते हैं जो दिवाली पर आपको शुभकामना देने के लिए आते हैं। इसे अपने घर के प्रवेश द्वार पर या मंदिर के द्वार पर लगाना काफी शुभ होता है और यह सौभाग्य लाता है। आप आसान तरीको से तोरण बना कर अपने घर की सुंदरता तो बढ़ा सकती हैं, इसके अलावा आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इसे उपहार के तौर पर भी दे सकती हैं। तोरण बनाने के लिए देखिए Hetal"s Art का यह वीडियो।

वीडियो क्रेडिट- Hetal"s Art

Created On :   25 Oct 2021 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story