Women's equality day 2019: महिला समानता दिवस की ऐसे हुई शुरुआत

Womens equality day 2019: Womens equality day started this way
Women's equality day 2019: महिला समानता दिवस की ऐसे हुई शुरुआत
Women's equality day 2019: महिला समानता दिवस की ऐसे हुई शुरुआत

डिजिटल डेस्क। आज के समय में दुनियाभर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं। बात चाहे राजनीति की हो या हो रॉकेट सांइस की। घर संभालने से लेकर बाहर और समाज में अपना समान अधिकार प्राप्त कर महिलाओं ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। बावजूद इसके आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं, जिसके लिए हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। 

बता दें कि न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश है, जिसने 1893 में महिला समानता दिवस की शुरुआत की थी। भारत में आजादी के बाद से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त तो था, लेकिन पंचायतों तथा नगर निकायों में चुनाव लड़ने का कानूनी अधिकार 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयास से मिला। इसी का परिणाम है कि आज भारत की पंचायतों में महिलाओं की 50 प्रतिशत से अधिक भागीदारी है।

 

Created On :   26 Aug 2019 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story