Nose Bleeding: क्या गर्मियों में आपकी नाक से भी आता है खून? अगर हां तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं बीमारी के शिकार

- गर्मियों में सेहत का रखें अच्छे से ध्यान
- नाक में खून आता है तो न करें नजरअंदाज
- हो सकती है बीमारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में अक्सर नाक से खून आने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिसे सामान्य मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन जाती है। नाक से खून आना आम बात नहीं है, इससे कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। गर्मी अब अपने चरम पे है। ये मौसम अपने साथ कई प्रकार की सेहत संबंधी समस्याएं ले कर आती है। कई लोगों को नाक से खून आने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या मुख्य रूप से तब बढ़ जाती है जब तापमान तेजी के साथ बढ़ने लगता है। पर आपने कभी ये सोचा कि नाक से खून आना महज गर्मी के असर के कारण नहीं बल्कि किसी खतरनाक बीमारी की शुरुआत भी हो सकती है? अगर नहीं तो चलिए जानते है नाक से खून आना किस बीमारी की शुरुआत है?
गर्मी में नाक से खून आने के कारण
हवा में नमी का कमी
गर्मी के मौसम में नाक से खून आना सामान्य सी परेशानी है, जो फिजिकल वजह से ये समस्या होती है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे ये समस्या और ज्यादा बढ़ती जाती है, क्योंकी इस मौसम के चलते वातावरण में नमी का कमी हो जाती है। जिससे नाक के अंदर की लेयर ड्राइ हो जाती है, जिस वजह से नाक से खून निकलने लगता है।
बढ़ती गर्मी
जैसा कि हम जानते है की ज्यादा गर्मी के कारण हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से नाक की ब्लड वेसल्स फैलने लगती हैं और इसी कारण नाक में थोड़ा सा भी दवाब पड़ने पर नाक से खून निकलने लगता है।
खांसी, छींक और एलर्जी
गर्मियों में धूल, प्रदूषण और एलर्जी बाकी के मौसम की अपेक्षा बढ़ जाती हैं, जो नाक के अंदर पाई जाने वाली झिल्ली को ऐक्टिव कर सकती है। रेगुलर छींक और खांसी के कारण आंतरिक ब्लड वेसल्स को खराब कर सकती है।
नाक से खून आने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
गर्मी में नाक से खून आना एक आम समस्या है पर अगर ये बार-बार हो रहा है या फिर बहुत ज्यादा खून बहने लगे तो ये हाई ब्लड प्रेसर के कारण हो सकता है। BP बढ़ने पर ब्लड वेसल्स पर प्रेसर बढ़ता है जो नाक से खून निकलने का कारण बनता है।
अगर नाक में कोई वायरस हो तो खून आने की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
कुछ ब्लड डिसऑडर्स जैसे थ्रम्बोसाइटोपेनिया या हेमोफीलिया जैसी बीमारियों में भी नाक से खून आता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   21 April 2025 12:38 PM IST