Plants For Summer: गर्मी में अपने घर को अंदर से रखना है ठंडा, तो कमरे में आज ही लगाएं ये पौधे

गर्मी में अपने घर को अंदर से रखना है ठंडा, तो कमरे में आज ही लगाएं ये पौधे
गर्मी का मौसम आते ही घर के अंदर गर्मी से हाल बेहाल होने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ पौधे लेकर आए हैं, जिनको कमरे में रखने से एसी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी आते ही लोगों के घरों में एसी और कूलर तुरंत चलने शुरू हो जाते हैं। इससे शरीर को तो आराम मिलता ही है और तो और कमरा भी ठंडा हो जाता है। लेकिन ये एसी की हवा आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है। ऐसे में आपने कई बार देखा होगा कि लोग गर्मी से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पौधे लगाने लगते हैं, जिससे गर्मी में उनका घर शांत और ठंडा रहे। पौधे लगाने से घर की रौनक तो बढ़ती ही है, साथ में तापमान भी कंट्रोल किया जा सकता है। लोग अक्सर अपनी बाल्कनी या गार्डन में पौधे लगाते हैं लेकिन कई ऐसे पौधे भी हैं, जो घर के अंदर लगाए जाते हैं। ये पौधे गर्मी को अपने अंदर खींच लेते हैं और कमरे को ठंडा करने में मददगार साबित होते हैं।

इन पौधों को लगाएं घर पर

स्पाइडर प्लांट

अगर घर पर ऐसा पौधा चाहिए, जिसकी देखभाल ना करनी पड़े तो स्पाइडर प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है। यह घर की हवा को बेहतर बनाता है और माहौल को भी हल्का और ताजा रखता है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट की एक खासियत यह है कि रात के समय भी यह अच्छे से ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे कमरे में रखने से हर समय ताजगी बनी रहती है और सांस लेने में भी आसानी होती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट अधिकांश घरों में देखने को मिल जाता है। यह दिखने में अच्छा लगता है और साथ ही हवा को साफ रखने में भी मदद करता है। इसे पानी या मिट्टी कहीं भी आसानी से उगाया जा सकता है।

अरेका पाम

अरेका पाम घर को एक शानदार और अलग लुक देता है। यह हवा में नमी बनाए रखता है, जिससे कमरे में हल्की ठंडक महसूस होती है और गर्मी कम लगती है।

फर्न

फर्न पौधा भी गर्मियों के लिए बढ़िया माना जाता है। इसे घर में रखने से हवा साफ रहती है और वातावरण ठंडा महसूस होता है। इसे आप किसी भी कमरे में आसानी से लगा प्लांट कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 April 2026 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story