Sawan Somwar 2025: सावन के चौथे सोमवार को इन रंगों के कपड़े माने जाते हैं शुभ, जानें किन रंगों से करना होगा परहेज?

- सावन के महीने में सभी लोग करते हैं भगवान शिव की पूजा
- सावन के चौथे सोमवार को हरा रंग पहनना माना जाता है शुभ
- इन रंगों से करना चाहिए परहेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। सावन हिंदू धर्म का पवित्र महीना होने के साथ ही भगवान शिव की पसंदीदा महीना भी होता है। इस पूरे महीने में सभी लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। भक्त व्रत रखकर शिवलिंग की पूजा करते हैं। बता दें, इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलने वाला है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना पूजा-पाठ के साथ व्रत को बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इसय शुभ रंगों का भी महत्व होता है। इस बार सावन का चौथा सोमवार आने वाला है। इस दिन सभी लोग हरा रंग पहनते हैं क्योंकि हरा रंग शुभ माना जाता है। इसके अलावा सफेद, पीला, नारंगी और लाल रंग को भी पहना जा सकता है। वहीं, काले रंग को अशुभ माना जाता है।
सावन में कौन से रंग होते हैं शुभ?
सफेद
सफेद रंग शुद्धता, शांति और सादगी का प्रतीक माना जाता है। ये रंग भी भगवान शिव को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। सभी इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
हल्का नीला रंग
हल्का नीला रंग मन को शांत करता है और बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी देता है। इसलिए ही सभी लोगों को ये रंग पहनना चाहिए।
क्रीम रंग
क्रीम रंग भी शांति औ सादगी का प्रतीक होता है। इसलिए ही इसको भी पहनकर भगवान शिव के मंदिर जाया जा सकता है।
हरा रंग
सावन में हरा रंग पहनना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। हरा रंग भगवान शिव को बहुत ही ज्यादा प्रिय है।
कौन से रंग नहीं पहनने चाहिए?
काला
काला रंग नेगेटिव एनर्जी अट्रैक्ट करता है, इसलिए ही सावन के चौथे सोमवार को काला रंग नहीं पहनना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   29 July 2025 6:15 PM IST