Skin Care: बारिश में शरीर पर हो जाते हैं छोटे-छोटे दाने, तो इन कारगर उपायों को अपनाएं जरूर, खुजली से मिलेगा छुटकारा

- चिलचिलाती धूप बन सकती है स्किन एलर्जी की वजह
- मानसून में शरीर का रखें खास ध्यान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश में भीगना तो कई लोगों को पसंद होता है। लेकिन इसके बाद जो तीखी धूप खिलती है उससे बहुत लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के बाद वाली धूप से शरीर पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। खुजली तो इतनी होती है कि पूछो मत। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान रहते हैं तो अब चिंत मत करिए। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इनसे आप अपनी स्किन का बहुत अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। तो चलिए टिप्स पर एक नजर डालते हैं।
दो बार नहाएं
मानसून के समय काफी पसीना आता है। ऐसे में हर दिन दो बार जरूर नहाएं। इससे आपको शरीर साफ रहेगा और दाने भी नहींं होंगे।
तला भुना खाने से बचें
बारिश के मौसम में बाहर का खाना खाने से आप एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए घर का बना खाना ही प्रिफर करें।
गंदे पानी से दूर रहें
कई बार हम बारिश के पानी में भीग तो लेते हैं लेकिन ये नहीं जान पाते कि उसमें कितने जर्म्स हैं। गंदा पानी स्किन में लग कर खुजली बढ़ा सकता है। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप बारिश में भीगने से बचें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 July 2025 7:05 PM IST