Health: बिना जिम जाए भी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए करें ये एक्सरसाइज, हमेशा रहेंगे हेल्दी

बिना जिम जाए भी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए करें ये एक्सरसाइज, हमेशा रहेंगे हेल्दी
  • मांसपेशियों का रखें ध्यान
  • हर दिन करें एक्सरसाइज
  • स्क्वैट्स करना है काफी फायदेमंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर उम्र के लिए मांसपेशियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आप बीना जिम जाए अपने शरीर को स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान बनाएं रखना चाहते हैं तो इसके लिए मांसपेशियों को भी मजबूत बनाना बहुत जरूरी हैं। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि मसल्स बनाना सिर्फ बॉडीबिल्डर्स का काम है। लेकिन मजबूत मांसपेशियां सबके लिए ही इंर्पोटेंट है। चाहे वह बच्चें हो, हाउसवाइफ हो या ऑफिस में बैठ कर काम करने वाला प्रोफेशनल हों। क्योंकि कमजोर मांसपेशियां केवल थकान या कमजोरी ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि शरीर के बैलेंस, हड्डियों की सुरक्षा और बीमारियों से लड़ने की क्षनता को भी प्रभावित करती हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि मांसपेशियों को मजबूत बनाना के लिए आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की कोई जरूरत नहीं हैं। अब सिर्फ एक आदत आपके शरीर को ताकतवर और फिट बना सकती है। तो चलिए जानते हैं, क्या है वो एक एक्सरसाइज?

स्क्वैट्स ( उठक-बैठक) करना

स्क्वैट्स एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। जिसको कोई भी बहुत आसानी से कर सकता है। इसको करने से निचले शरीर की प्रमुख मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। जिससे मसल्स ग्रोथ तेजी से होता हैं।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए

यह व्यायाम शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, वजन को नियंत्रण रखने में लाभ दायक है।

कमर दर्द में राहत

उठक-बैठक करने से मजबूत मांसपेशियां शरीर को सहूी पोस्चर में रखती हैं। जिससे रीढ़ की हड्डी पर कम दबाव पड़ता है।

स्क्वैटस(उठक-बैठक) करने का सही तरीका

सीधे खड़े हो जाएं, पैर कंधे की चौड़ाई पर फैलाएं

धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए पीछे की ओर बैठने जैसी मुद्रा बनाएं

पीठ सीधी रखें और हाथों को सामने फैलाएं

जितना हो सके नीचे जाएं, फिर धीरे-धीरे ऊपर आएं

शुरुआत में 10 बार करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं

मांसपेशियों का मजबूत होना केवल शरीर को आकर्षक लुक ही नहीं देती बल्कि यह व्यक्ति को लंबी उम्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और जीवनशैली की गुणवत्ता को भी बढ़ाने का काम करती है। उठक बैठक को रोजआना के लिए दिनचर्या में शामिल कर के आप आपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 July 2025 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story