Pet's Health: क्या आपके घर में भी हैं पेट्स? गर्मियों में ऐसे करेंगे उनकी देखभाल तो हमेशा रहेंगे हेल्दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम इंसानों के साथ-साथ हमारे पालतू जानवरों के लिए भी मुश्किल होता है। तेज धूप, ज्यादा गर्मी और पानी की कमी से पेट्स जल्दी बीमार हो सकते हैं। कई बार उन्हें हीट स्ट्रोक, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो जाती है। इसलिए इस मौसम में उनकी खास देखभाल करना बहुत जरूरी है। सही खाना, साफ पानी, ठंडी जगह और आराम देना जरूरी होता है। अगर हम थोड़ी सावधानी रखें तो अपने पेट्स को हेल्दी और खुश रख सकते हैं। गर्मियों में उनका ध्यान रखना के लिए ये टिप्स फॉलों करें...
यह भी पढ़े -मां कालरात्रि की पाना चाहते हैं कृपा तो, नवरात्रि के सावतें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, यहां से लें आइडियाज
पानी हमेशा पास रखें
पेट्स को दिनभर साफ और ठंडा पानी दें। पानी की कमी से उन्हें परेशानी हो सकती है। बाहर जाते समय भी पानी साथ रखें।
ठंडी जगह पर रखें
पेट्स को हमेशा छांव या ठंडी जगह पर रखें। सीधे धूप में ज्यादा देर न रहने दें। घर में हवा आने वाली जगह बेहतर साबित होती है।
हल्का और सही खाना दें
गर्मी में भारी खाना न दें। हल्का और ताजा खाना दें। कुछ फल जैसे तरबूज थोड़ा-थोड़ा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़े -ये आउटफिट पहन कर ऑफिस जाएंगी तो सब रह जाएंगे देखते, बसंत पंचमी के लिए परफेक्ट स्टाइलिश ऑप्शन्स
साफ-सफाई का ध्यान रखें
पेट्स को समय-समय पर नहलाएं। उनका शरीर साफ रहेगा तो उन्हें ठंडक मिलेगी और बीमारी भी कम होगी।
ज्यादा एक्सरसाइज न कराएं
गर्मी में ज्यादा दौड़-भाग से उन्हें थकान और हीट स्ट्रोक हो सकता है। पेट्स को सुबह या शाम को ही घुमाएं।
हीट स्ट्रोक से बचाएं
अगर पेट बहुत हांफ रहा है, कमजोर लग रहा है या खाना नहीं खा रहा, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   11 April 2026 5:10 PM IST













