Health: बारिश में बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और बचने के तरीके?

- बारिश में हेल्थ का रखें ध्यान
- आई फ्लू से बच कर रहें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश का मौसम मलेरिया, डेंगू के साथ आई फ्लू का भी खतरा ले कर आता है। आई फ्लू आंखो की एक बीमारी है जिसे आम भाषा में आंख आना भी कहा जाता है। बारिश के वक्त टेंपरेटर लुढ़कने और नमी की वजह से बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी बढ़ने लगती है। ये एलर्जिक रिएक्शन्स और आई इंफेक्शन की वजह बन जाती है। जिससे आंखों में जोरदार जलन के साथ ही खुजली आदि समस्या शुरू हो जाती है। इस इंफेक्शन की वजह से आंखों पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इस मौसम में आंखों को रेफ रखना काफी जरुरी है। तो ऐसे में जानना बेहद जरुरी है कि, इस फैलते आई इंफेक्शन का कारण क्या। साथ ही, इससे बचने के तरीके।
क्या हैं आई फ्लू के लक्षण?
जब आप प्रकाश में आते हैं तो आपको ऐसा महसूस होता है, जैसे आंखों में कुछ चुभ रहा है।
आंखें धुंधली होना या कुछ भी आसानी से दिखाई न देना।
आंखों की पलकों में सूजन होने लगती है और आंखों से पानी आने लगता है।
आंखों के आसपास डिस्चार्ज या पपड़ी भी हो सकती है।
आंख का सफेद भाग लाल या गुलाबी रंग का हो जाता है।
आंखों में खुजली, चुभन या जलन होना
सुबह उठते समय आंखें चिपक जाना
आई फ्लू से बचने के तरीके
तौलिये, मेकअप ब्रश, कॉन्टैक्ट लेंस या चश्मा जैसी पर्सनल सामान को शेयर करने से बचें।
अगर आप बाहर जा रही हो तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
अपने हाथ को बार - बार साबुन और पानी से धोएं।
आई फ्लू का कारण बनने वाले बैक्टीरिया या वायरस को फैलने से रोकने के लिए
अपनी आंखों को गंदे हाथों से छूने से बचें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 Jun 2025 5:13 PM IST