ट्रेवल: बारिश के सीजन में इन जगहों पर जाने की भूल कर भी न करें प्लानिंग, खूबसूरत नहीं होता है खौफनाक मंजर

बारिश के सीजन में इन जगहों पर जाने की भूल कर भी न करें प्लानिंग, खूबसूरत नहीं होता है खौफनाक मंजर
  • मानसून में ट्रिप प्लान करने से पहले जानें इन जगहों के बारे में
  • आधी जानकारी साबित हो सकती है खौफनाक
  • बारिश में ज्यादातर कपल आउटिंग करने का करते हैं इंतजार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मानसून के आते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन बारिश अपने साथ बहुत सारी प्रॉब्लम्स भी लेकर आती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों को बहुत परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। बारिश को रोमांस का मौसम मानकर कई लोग घूमने का भी प्लान बनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां इस समय जाना खतरनाक हो सकता है। बाढ़, लैंडस्लाइड जैसी प्रॉब्लम भी लोगों को फेस करनी पड़ सकती है। मानसून के मौसम में बारिश की वजह से कई जगहों पर ज्यादा पानी भर जाता है, जिससे ट्रिप का मजा किरकिरा हो सकता है। चलिए जानते हैं, कुछ ऐसे इलाकों के बारे में जहां बारिश के मौसम में जाना खतरे से खाली नहीं है।

यह भी पढ़े -ट्रेवलिंग के दौरान हमेशा रखें ये गैजेट्स, नहीं होगी कोई परेशानी

अंबोली

अंबोली महाराष्ट्र का एक फेमस हिल स्टेशन है जो पूरे साल भारी बारिश के लिए जाना जाता है। यहां घने जंगल, ऊंचे पहाड़ों के साथ कई झरने और घाटियां भी हैं। जो बारिश के मौसम को और भी रोमांचक बना देते हैं। जुलाई और अगस्त महीने में यहां सबसे अधिक बारिश होती है, इसलिए इन महीनों में यहां आने से बचें। ज्यादा पानी भरने की वजह से आपको खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

चेरापूंजी

चेरापूंजी एक ऐसी जगह है जो बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा नमी से भरी हुई होती है। यहां जुलाई महीने में बढ़ती उमस के कारण आपकी तबियत भी खराब हो सकती है। इसलिए मानसून के दौरान चेरापूंजी में जाने से बचें।

ओडिशा

ओडिशा में मानसून के दौरान बाढ़ का खतरा बहुत ज्यादा होता है। भारी बारिश की वजह से यहां पर पावर सप्लाई में प्रॉब्लम आ सकती हैं। इसलिए, अगर आप मानसून के दिनों में ओडिशा जाते हैं, तो आपको कई प्राब्लम्स को फेस करना पड़ सकता है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड अपनी वादियों के लिए जाना जाता है, लेकिन मानसून के दिनों में यहां आपको कई खौफनाक दृश्य भी देखने को मिल सकते हैं। बारिश के समय उत्तराखंड में बादल फटने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए इस समय में यहां जाने से बचना बेहद जरूरी है।

Created On :   10 July 2024 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story