स्किन केयर टिप्स: आपकी भी है ड्राई स्किन, तो सर्दियों में ऐसे रखें उसका खास ख्याल, यहां देखें टिप्स

आपकी भी है ड्राई स्किन, तो सर्दियों में ऐसे रखें उसका खास ख्याल, यहां देखें टिप्स
सर्दियों में ड्राई स्किन ज्यादा परेशान करती है। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो आज हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है। जिनकी स्किन ड्राई रहती है तो उनके लिए सर्दी में काफी समस्या बढ़ जाती है। अगर आपकी भी स्किन ड्राई है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रख पाएंगे। तो चलिए ड्राई स्किन को सही करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।

ऐसे रखें अपनी ड्राई स्किन का ख्याल

नारियल तेल

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है तो रात में सोने से पहले नारियल तेल का जरूर इस्तेमाल करें। नारियल तेल का उपयोग करने से आपकी स्किन बिल्कुल भी नहीं फटेगी।

कच्चा दूध

कच्चे दूध में रूई भिगकर आप टोनर की तरह लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी आपकी स्किन हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रहेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल से आपकी स्किन को आराम मिलता है। अगर एलोवेरा जेल लगाने से आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रख पाएंगे।

ग्लिसरीन

अगर आप ग्लिसरीन में गुलाब जल डालकर लगाते हैं तो ये आपकी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 Nov 2025 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story