हेल्थ टिप्स: ठंड में रहते हैं सर्दी-झुखाम से परेशान, तो इस जड़ी बूटी का करें उपयोग, घर में ही मिल जाएगा बीमारी से छुटकारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में खांसी, जुखाम और गले में खराश जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। अगर आप इस मौमस में बीमार है तो आप लहसुन का जरूर इस्तेमाल करें। लहसुन की ताशीर गर्म होती है और उसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसकी मदद से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लहसुन का सेवन करने के साथ-साथ आप अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखेंगे तो सर्दियों में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। तो चलिए लहसुन के फायदों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -आप भी सिरदर्द से रहते हैं परेशान तो, लाइफस्टाइल में करें बदलाव, धूम्रपान समेत ये चीजें पहुंचा सकती हैं नुकसान
लहसुन खाने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ना
लहसुन खाने से इम्यूनिटी बहुत ही ज्यादा बढ़ती है। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए शरीर संक्रमण से बेहतर तरह से लड़ता है।
सूजन कम करना
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की सूजन भी कम होने लगती है।
बलगम कम करना
लहसुन एक नेचुरल एक्सपेक्टोरेंट के तौर पर काम करता है, जिससे सांस लेने में आराम मिलता है। साथ ही बलगम को साफ करने में मदद करता है।
जुखाम से बचाना
लहसुन की ताशीर गर्म होती है, जिसकी मदद से आपका जुखाम भी कम होता है। अगर आपको जुखाम है तो आप आराम से लहसुन खाएं, जिससे आपको भारी आराम मिलेगा।
यह भी पढ़े -सर्दियों में एड़ी फटने से रहते हैं परेशान, तो ये 3 होम रेमेडी आएंगी काम, महंगे प्रोडक्ट्स को कहिए Bye
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 Nov 2025 6:45 PM IST













