Winter Tips: सर्दियों में जल्दी नहीं निकलती धूप, तो रजाई की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? यहां मिलेगा जवाब

सर्दियों में जल्दी नहीं निकलती धूप, तो रजाई की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? यहां मिलेगा जवाब
सर्दियों में रजाई धोना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है। ऐसे में अगर रजाई की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ जुगाड़ आपके काम जरूर आएंगे। परेशानी से निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा और नीम के पत्ते कारगर साबित होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही लोग कंबल-रजाई निकाल लेते हैं। कुछ लोग पहले इसे धो कर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो कुई लोगों को रजाई धोना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। हालांकि बात सही भी है क्योंकि ठंड में धूप जल्दी नहीं निकलती और अगर निकलती भी है इतने मोटे कपड़े सूखने में समय बहुत लगता है। एक दिन में रजाई का सूखना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए शानदार रेमेडीज लेकर आए हैं। अब आप सर्दियों में रजाई को बिना धूप दिखाए भी इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करने की जरूरत पड़ेगी?

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

आप सबसे पहले रजाई को बेड के अंदर से बाहर निकालें और फिर उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़क दें। कुछ घंटों बाद सोडा को हाथ से झाड़ दें।

नीम की पत्तियों का करें यूज

अगर आप भी रजाई से आने वाली बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम की सूखी पत्तियां आपके बेहद काम आएंगी। नीम की सूखी पत्तियों को रजाई के ऊपर डाल कर कुछ घंटे के लिए रहने दें। इसमें एंटी बेक्टीरियल गुण होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 Nov 2025 5:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story