Health: ये गलतियां बढ़ा रही हैं आपका वजन, हो जाएं सावधान नहीं तो फिट रहना बन कर रह जाएगा सपना

- मोटापे से कई लोग हैं परेशान
- फिटनेस का रखें खास ध्यान
- हर दिन करें एक्सरसाइज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल कई लोग मोटापे से परेशान रहते हैं। वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल है। हम अपने घर का अच्छा और हेल्दी खाना छोड़ कर होटल और रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना काफी अनहेल्दी होता है। साथ ही, इसे बनाने में भी सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। वजन बढ़ने की वजह सिर्फ अनहेल्दी खाना ही नहीं बल्कि ज्यादा वक्त तक एक जगह बैठे रहना भी है। स्लिम और फिट दिखने के लिए हम कई सारे तरीके अपनाते हैं। इसके बावजूद हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे हमारा वेट कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। अगर आप भी वेट लॉस करके स्लिम दिखना चाहते हैं तो इन चीजों से सावधान रहना ही बेहतर है।
जरूरत से ज्यादा खाना
वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा खाना है। फिर चाहे वह हेल्दी फूड हो या अनहेल्दी। बाहर के तले भुने खाने से फैट बढ़ता है। वहीं अगर आप जरूरत से ज्यादा हेल्दी खाना खाते हैं तो कैलोरी बढ़ने लगती है। ज्यादा कैलोरी शरीर के मोटापे की वजह बनती है। अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो उतना ही खाएं जितना शरीर के लिए ठीक है।
कसरत करने से बचना
हम जी भर के खा तो लेते हैं लेकिन शरीर को फिट रहने के लिए कसरत भी जरूरी है। एक्सरसाइज से चर्बी कम होती है, शरीर में फुर्ती रहती है, स्लिम फिट रहते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप एक्सरसाइज से बचते हैं तो शरीर कमजोर हो सकता है साथ ही आलस बना रहता है। स्लिम-फिट रहने के लिए हर दिन कम से कम 20 से 25 मिनट तक वॉक करिए।
कम खाना
हम कई बार वेट कम करने के लिए खाना पीना ठीक से नहीं खाते। भरपूर मात्रा में खाना न खाने से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते जैसे प्रोटीन, विटामिन और अलग-अलग प्रकार के मिनरल्स। हेल्दी खाने में महत्पूर्ण तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   16 May 2025 5:40 PM IST