Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों किया जाता है सेलीब्रेट, जानें क्या है कहानी?

- फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है अगस्त के पहले रविवार को
- पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे है एक कहानी
- जानें क्या है वो खास कहानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती एक बहुत ही खास और पवित्र रिश्ता है, जिसको निभाने के लिए किसी खास चीज या दिन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन फ्रेंडशिप सेलीब्रेट करने और दोस्तों को खास महसूस करवाने के लिए इस दिन को एक खास तौर पर मनाया जाता है। इस रिश्ते को खास और यादगार बनाने के लिए अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलीब्रेट किया जाता है। यह दिन न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने फ्रेंड्स की कलाई पर बैंड बांधते हैं। साथ ही, कई अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट्स और सरप्राइजेस देते हैं। जिससे उनकी दोस्ती गहरी और यादगार बन पाए। लेकिन क्या आपके मन में भी कभी ये प्रश्नन आया है कि फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले सण्डे को ही क्यों सेलिब्रेट किया जाता है? अगर ऐसा आप भी सोचते हैं तो आज हम आपके लिए इन सभी सवालों के जवाब लाए हैं। तो चलिए फ्रेंडशिप डे की हिस्ट्री के बारे में जानते हैं।
क्या है फ्रेंडशिप डे की कहानी?
फ्रेंडशिप डे को अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने के पीछे कहानी है कि, अमेरिका सरकार ने 1935 में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। इस दिन को घोषित करने के पीछे की कहानी यह मानी जाती है कि अमेरिका में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। जिसके तुरंत बाद उसके दोस्त ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने दोस्ती के महत्व को समझते हुए यह ऐलान किया की अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने और उनकी दोस्ती को याद करने का फैसला किया। उसके बाद धीरे-धीरे, यह परंपरा भारत के साथ अन्य देशों में भी फैल गई। आज फ्रेंडशिप डे दुनिया भर में मनाया जाता है।
हर साल फ्रेंडशिप डे को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह दिन 3 अगस्त को ही सेलिब्रेट किया जाएगा। यह दिन दोस्ती के अटूटबंधन के साथ मिलकर सेलीब्रेट करते हैं और अपने रिस्ते को मजबूत बनाते हैं। जहां यह दिन भारत में अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। वहीं अन्य कई देशों में यह दिन जुलाई में ही सेलिब्रेट किया जाता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   28 July 2025 3:51 PM IST