सावन 2025: सावन के दूसरे सोमवार को पहनना चाहते हैं भगवान शिव के प्रिय रंग की साड़ी, तो जानें क्या है उनका प्रिय रंग

सावन के दूसरे सोमवार को पहनना चाहते हैं भगवान शिव के प्रिय रंग की साड़ी, तो जानें क्या है उनका प्रिय रंग
  • सावन के महीने का दूसरा सोमवार कल (20 जुलाई)
  • सावन के दूसरे सोमवार को पहनते हैं पीला रंग
  • पीले रंग से खुश होते हैं शिव भगवान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो गया था। इस बार यानि 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। सावन का महीना हिंदू धर्म में आस्था, भक्ति और शिव अराधना का पवित्र समय माना जाता है। ये महीना विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती से सुख सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसे में ये भी जानना जरूरी है कि, सावन के दूसरे सोमवार को किस रंग के कपड़े पहनने शुभ होते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, कि सावन के दूसरे सोमवार को पीला पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये रंग भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। साथ ही ये रंग ऊर्जा, ज्ञान और शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

क्यों पहनना चाहिए पीला रंग?

भगवान शिव को है प्रिय

ऐसा माना जाता है कि पीला रंग पहनकर पूजा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही भक्तों की कामनाएं भी जल्द ही पूरी कर देते हैं क्योंकि ये भगवान शिव का प्रिय रंग है।

पॉजिटिव एनर्जी

पीला रंग एक बहुत ही अच्छा और ठंडा रंग है जो आंखों को ठंडक देता है। साथ ही मन की शांति को बढ़ाता है और पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करता है।

विवाह योग्य कन्याओं के लिए शुभ

जो कन्याएं शिव जी से अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं, उनके लिए पीला रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।

सावन में क्यों सजते संवरते हैं?

बात करें कि सावन में क्यों सजते हैं तो महिलाएं सावन के दूसरे सोमवार को पीले रंग की साड़ी पहतन हैं और पीली चूड़ी, बिंदी और सिंदूर भी लगाती हैं। ऐसा कहा जाता है, उससे ये सुंदर तो हो ही जाती हैं, साथ ही भक्ति की भी भावन को भी दर्शाता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   20 July 2025 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story