रेसिपी: सावन के महीने में बिना लहसुन प्याज का खाना है मटर पनीर, तो इस रेसिपी का करें उपयोग, खाकर आ जाएगा मजा
- सावन का चल रहा है महीना
- सावन में अधिकांश लोग अवॉइड करते हैं लहसुन प्याज
- बिना लहसुन प्याज के बनाएं मटर पनीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में सभी लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही इस महीने में बहुत से लोग लहसुन प्याज भी अवॉइड करते हैं। कई लोगों को तो ऐसा लगता है कि, लहसुन प्याज इस्तेमाल नहीं करेंगे तो उनका खाना अच्छा नहीं बनेगा। लेकिन अब बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आराम से घर में मटर पनीर बना पाएंगे। आप बिना प्याज लहसुन के भी बहुत ही स्वादिष्ट मटर पनीर बना सकते हैं। तो चलिए इसको बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
बिना लहसुन प्याज का मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 200 ग्राम
टमाटर - 3 मध्यम आकार के
अदरक - 2 इंच
काजू - 10
हरी मिर्च - 2
काली इलायची - 1
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
सूखी मेथी - 1 छोटा चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
ताजी क्रीम - 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
स्वादानुसार नमक
खाना पकाने का तेल
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   19 July 2025 6:27 PM IST