Health Tips: हर दिन रहना चाहते हैं फिट तो 30 मिनट जरूर करें योग, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

हर दिन रहना चाहते हैं फिट तो 30 मिनट जरूर करें योग, शरीर को मिलेंगे ये फायदे
  • शरीर को फिट रखना है जरूरी
  • हर दिन जरूर करें योग
  • बीमारियों का खतरा होगा कम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल ज्यादातर लोग योग या कसरत करना मानो भूल ही गए हैं। बच्चों को जब भी देखो वो हाथ में फोन लिए बैठे रहते हैं। वहीं, बड़े लोग का लगभग पूरा समय ऑफिस में निकल जाता है। ऐसे में उनके पास अपनी हेल्थ के बारे में सोचने का समय ही कहां है? लेकिन अगर आप आपने शरी को फिट रखना चाहते हैं तो हर दिन कम से कम 30 मिनट योग जरूर करें। कई लोगों की शिकायत ये होती है कि जब वो अपने बच्चों को योग करने के लिए बोलते हैं तो उनका सवाल यही होता है कि इससे क्या होगा? दरअसल योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। यह स्ट्रेस कम करता है, मन को शांत करता है और कंसंट्रेशन पावर को भी बढ़ाने में मदद करता है। हर दिन योग करने से शरीर में लचीलापन आने के साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है।

हर दिन योग करने के कुछ फायदे

हर दिन योग करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

मांसपेशियों में मजबूती आती है।

शरीर का पोस्चर सुधरने लगता है।

प्राणायाम से फेफड़े भी अच्छी तरह से काम करते हैं।

मेंटल स्ट्रेस कम होता है।

योग करने से मनोबल बढ़ता है।

योग करने से स्लीप साइकिल सुधरने लगती है।

चिंता कम होती है।

बीमारियां कम होती हैं।

खाना अच्छे से पचता है।

बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 May 2025 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story