International Yoga Day: अपने पेट की चर्बी को करना चाहते हैं कम, तो अपने बिजी शेड्यूल से निकालें 15 मिनट और रोजाना करें ये योगासन

- 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- योगा करने से कम हो जाएगी पेट की चर्बी
- दिन के केवल 15 मिनट में ही कम हो जाएगी चर्बी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 21 जून को विश्वभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोगों को योगा से मिलने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया जाता है। योगा करने के कई फायदे होते हैं। योग करने से ही आपका फिजिकल स्वास्थ्य के साथ-साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी हो जाती है। योग करने से ही आप अपना फैट भी कम कर सकते हैं। साथ ही अपने आपको पूरी तरह से फिट रख सकते हैं। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लाए हैं, जिनकी मदद से आप आराम से ही अपना बैली फैट घटा लेंगे। तो चलिए उन योगासन के बारे में जानते हैं।
भुजंगासन
इस आसन से आप अपने पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करके अपने फैट को बर्न कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी को मजबूत भी बनाने में मददगार साबित होता है।
कपालभाति प्रणायाम
अगर आप कपालभाति प्राणायाम करेंगे तो ये भी आपके पेट के आसपास जमी हुई चर्बी को कम करने का काम करेगा। कपालभाति में तेजी से सांस लोनी होती है और छोड़नी होती है, साथ ही अपने पेट को अंदर-बाहर करना होता है।
नौकासन
इस आसन में शरीर को नाव की तरह बनाना होता है। इससे आपके पेट के साथ जांघों पर असर पड़ेगा। इससे आपका मसल कोर बहुत ही मजबूत होता है।
धनुरासन
इस आसन में शरीर धनुष जैसा बनाना होता है। इससे आपके पेट, छाती और जांघ की चर्बी घटने में मदद मिलती है।
पर्वतासन
इस आसन से आपका शरीर टोंड होता है। इससे सबसे ज्यादा आपके पेट और आर्म्स पर असर पड़ता है। इस आसन से आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   19 Jun 2025 5:38 PM IST