Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 185 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25100 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (27 जनवरी 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 185.33 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत गिरकर 81,352.37 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.00 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत गिरकर 25,015.65 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1220 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1604 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 204 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, विप्रो, इटरनल और टाटा मोटर्स पैसेंजर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय इक्विटी सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 457.27 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत ऊपर 81,994.97 पर और निफ्टी 63.25 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत ऊपर 25,111.90 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 91.75 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते सत्र में शुक्रवार की सुबह रुपया 91.52 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 91.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 47.82 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,355.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.45 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत बढ़कर 25,290.35 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 769.67 अंक यानि कि 0.94 प्रतिशत गिरकर 81,537.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 241.25 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत गिरकर 25,048.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   27 Jan 2026 11:55 AM IST












