Noida Bus Fire Accident: नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, AC बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनसे से कई ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे का बताया जा रहा है।
नोएडा से महोबा जा रही थी बस
राज कल्पना ट्रेवल्स की बस नोएडा से महोबा जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक पूरी बस जल गई थी। आग किस वजह से लगी इसकी सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी'
यह भी पढ़े -भागलपुर में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
सोशल मीडिया पर घटना के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। देखें...
सीएम योगी ने संज्ञान लिया
घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Created On :   24 Sept 2026 8:17 AM IST








