S-400 Deal: पाकिस्तान की मिसाइलों की जिसने हाल कर दिए थे बेहाल, रूस ने फिर भेजा S-400 डिफेंस सिस्टम, अभी और मंगाने की प्लानिंग

यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 9000 रन बनाना आसान नहीं', मिशेल मैक्लेनाघन ने विराट कोहली की प्रशंसा की
कब तक आएगा भारत?
ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि, मई के बीच तक ये भारतीय बंदरगाह तक पहुंच पाएगा। वहीं, पांचवां S-400 डिफेंस सिस्टम इस साल के आखिर तक भारत भेजे जाने के अनुमान हैं।
यह भी पढ़े -नंदिनी ठाकुर की नए शो में एंट्री, शब्बीर अहलूवालिया के साथ 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' में निभाएंगी खास किरदार
कितने डिफेंस सिस्टम खरीदने की मंजूरी?
मोदी सरकार की तरफ से 5 और S-400 सिस्टम खरीदने के लिए मंजूरी मिल गई है। इस सिस्टम की मारक क्षमता 400 किमी तक की है, जिसके अनुसार ये पाकिस्तान में सिंधु नदी के पूर्वी हिस्से में मौजूद किसी भी हवाई टारगेट को खत्म करने की क्षमता रखता है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने रूस जाकर आने वाले S-400 सिस्टम की जांच पहले ही पूरी कर ली थी। बीते हफ्ते इसको रूस से भारत के लिए भेज भी दिया गया है। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये सिस्टम राजस्थान के सेक्टर में तैनात किए जाएंगे। जिससे पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जा सके।
Created On :   28 April 2026 4:10 PM IST












