सिक्किम के 50वें साल: PM मोदी ने जश्न के समापन समारोह में पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा, कई प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के जश्न के समापन समारोह कार्यक्रम में पूरे राज्य में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य बनने के 50वें साल के जश्न के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे।
PM मोदी ने गंगटोक में ऑर्किडेरियम के अपने दौरे की झलकियां शेयर कीं। PM ने कहा सिक्किम की रिच बायोडायवर्सिटी सच में बहुत अच्छी है। ऐसी कोशिशें नेचर के साथ हमारे गहरे तालमेल को दिखाती हैं। वे हमें कंजर्वेशन और सस्टेनेबल लिविंग के लिए भी इंस्पायर करती हैं।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा जिस समय जिसको जो करना था, वो किया, उसने सिक्किम को दिया। अब इसकी जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। सिक्किम की सरकार प्रेम सिंह तमांग जी के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी से सिक्किम की विरासत को संजोने और विकास को गति देने का काम कर रही है। सिक्किम और नार्थईस्ट हमारे लिए केवल देश का एक अहम हिस्सा ही नहीं है, बल्कि ये भारत की अष्टलक्ष्मी है। नॉर्थईस्ट हिंदुस्तान की अष्टलक्ष्मी है, इसलिए हम एक्ट ईस्ट की पॉलिसी पर तो काम कर रहे हैं, साथ ही हमने नार्थईस्ट के लिए एक्ट फास्ट का संकल्प भी लिया है। पीएम का कहना है कि सिक्किम के लोगों से मिलना मुझे हमेशा एक अलग सुकून देता है। आपकी सौम्यता, आपकी सादगी, आपके चेहरों की मुस्कान अद्भुत है। यहां आने से पहले भी मैं सिक्किम के कई प्रतिभाशाली लोगों से मिला हूं। सिक्किम कर प्रबुद्ध लोग, पद्म सम्मान विजेता, आर्टिस्ट और फुटबॉल खिलाड़ियों से मेरी अलग-अलग विषयों और बात हुई है। कल शाम जो रोड शो हुआ, मैं उसे भी अब तक भूल नहीं पाया हूं और न ही कभी भूल पाऊंगा। हाथों में हमारा प्यार तिरंगा, लगातार भारत माता का जयकारा और वंदे मातरम् का उद्घोष, पूरा वातावरण एक भारत-श्रेष्ठ भारत की तस्वीरों से रंगा हुआ था
यह भी पढ़े -'आपको ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करनी चाहिए,' पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र
गंगटोक में सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा बीजेपी सरकार जो काम आज कर रही है वो पहले भी हो सकते थे लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा सिक्किम के विकास को पीछे धकेल, केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को फिर से गति मिली है। पहली बार सिक्किम तक रेल पहुंचने जा रही है।
मोदी ने कहा एक सबसे अच्छी बात मुझे पूरे रास्ते भर दिखी। वो थी सिक्किम की सड़कों की स्वच्छता। दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं, वायु में भी स्वच्छता, सड़कों पर भी स्वच्छता। सिक्किम के आप लोग प्रकृति के पक्के वाले संरक्षक हैं, ब्रांड एंबेसडर हैं।
Created On :   28 April 2026 2:41 PM IST












