Amit Shah News: 'नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस', ड्रग तस्कर सलीम डोला की गिरफ्तारी पर अमित शाह का स्ट्रॉन्ग मैसेज

नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ड्रग तस्कर सलीम डोला की गिरफ्तारी पर अमित शाह का स्ट्रॉन्ग मैसेज
अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर और दाऊद इब्राहिम का खास सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद वो भारत लाया जा रहा है। इस पर अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी का बड़ा तस्कर और दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को तुर्की में अरेस्ट कर लिया गया है। तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्तांबुल में गिरफ्तार किया है और भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को सलीम डोला को भारत लाया गया है। तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी और इस्तांबुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसको बेयलिकदुजु इलाके से पकड़ा गया है। इसी मामले में अमित शाह ने भी स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है। अमित शाह ने कहा है कि 'नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।'

अमित शाह का पोस्ट

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जोरदार मैसेज दिया है। उन्होंने 'नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस' का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि नार्कोटिक्स ब्यूरो ने आज कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की। ​​ड्रग कार्टेल को बेरहमी से खत्म करने के मोदी सरकार के मिशन के तहत, हमारी एंटी-नारकोटिक्स एजेंसियों ने ग्लोबल एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क की मदद से बॉर्डर पार अपने पंजे फैला दिए हैं। अब चाहे वे कहीं भी छिपे हों, ड्रग किंगपिन के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बची है।

यह भी पढ़े -ईरान के विदेश मंत्री फिर पहुंचे पाकिस्तान, अराघची ने 48 घंटे में की तीसरी यात्रा, आखिर क्या पक रही खिचड़ी?

दाऊद गैंग का सगा

जानकारी के मुताबिक, सलीम डोला दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का अहम सदस्य माना जाता है। ुसके पिता भी मुंबई में दाऊद इब्राहिम के साथ काम कर चुके हैं। बाद में सलीम डोला दुबई में ड्रग्स की सप्लाई चेन संभालने लगा है। उसका नेटवर्क सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ है।

Created On :   28 April 2026 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story