Farhan Akhtar On Don 3: रणवीर सिंह से विवादों के बीच फरहान अख्तर का बड़ा बयान, बोले- डॉन 3 बंद नहीं होगी, पर्दे पर जरूर दिखेगी कहानी

रणवीर सिंह से विवादों के बीच फरहान अख्तर का बड़ा बयान, बोले- डॉन 3 बंद नहीं होगी, पर्दे पर जरूर दिखेगी कहानी
हाल ही में खबरें सामने आई थी रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की ये फिल्म चर्चाओं में है और हर कोई जानना चाहता है कि अब फिल्म का क्या होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में खबरें सामने आई थी रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की ये फिल्म चर्चाओं में है और हर कोई जानना चाहता है कि अब फिल्म का क्या होगा। बीते दिनों ये भी खबरें सामने आईं थीं कि अब फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि कुछ दिनों बाद खुद एक्टर ने इन खबरों को गलत बताया था। अब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ को लेकर बात की।

मेरे लिए महत्वपूर्ण फिल्म है ‘डॉन 3’- फरहान अख्तर

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में फरहान अख्तर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ साल खासतौर पर मुश्किल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अनएक्सपेक्टेड की उम्मीद करना सीख लिया है। जब तक फिल्म बन न जाए, तब तक किसी भी बात को निश्चित नहीं माना जा सकता। ‘डॉन 3’ को एक महत्वपूर्ण फिल्म बताते हुए फरहान ने कहा कि फिल्म को बंद नहीं किया जाएगा। यह उन शानदार कहानियों में से एक है, जिसे मैं अब पर्दे पर उतारना चाहता हूं। यह क्रिएटिव रूप से मेरे लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है।

रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने पर हुआ था विवाद

साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की थी। जिसमें इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह लीड एक्टर के तौर पर शामिल हुए थे। रणवीर को फिल्म में लेने पर फरहान ने इसे एक नए युग की शुरुआत बताया था। लेकिन फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क किया है और दावा किया कि रणवीर के अंतिम समय में फिल्म छोड़ने से लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मेकर्स ने रणवीर से हर्जाने की मांग भी की है। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने स्क्रिप्ट से संतुष्ट न होने के कारण प्रोजेक्ट छोड़ा।

Created On :   28 April 2026 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story