सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सिचुएशनशिप वाले बयान के बाद रकुल-जैकी का रिएक्शन आया सामने, मजाकिया अंदाज में शेयर किया वीडियो, मांगी माफी!

सिचुएशनशिप वाले बयान के बाद रकुल-जैकी का रिएक्शन आया सामने, मजाकिया अंदाज में शेयर किया वीडियो, मांगी माफी!
बीते दिनों एक वीडियो वायरल होने के बाद जैकी भगनानी और रकुल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े गए थे। इस वीडियो में जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत के साथ अपनी शादी को सिचुएशनशिप का नाम दिया था।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिनों एक वीडियो वायरल होने के बाद जैकी भगनानी और रकुल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े गए थे। इस वीडियो में जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत के साथ अपनी शादी को सिचुएशनशिप का नाम दिया था। इस बयान के कारण उनका रिश्ता अचानक सुर्खियों में आ गया था और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। अब इस मामले पर कपल ने एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कपल की एक बात सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई थी, जिसके बाद रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया। शनिवार को शेयर किए गए इस वीडियो में रकुल, जैकी से उसी बात और उस पर आए रिएक्शन के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘कितनी बार बोला है इसको कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी बनने की जरूरत नहीं है, बोला था ना?’ जैकी उनके पास खड़े थे, कान पकड़ते हुए मुस्कुराए और माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘कर दिया ना तुमने?’ फिर बोले, ‘मगर मैंने ऐसे नहीं बोला था।’

यह भी पढ़े -अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के सामने डटकर खड़ी है ‘माइकल’, छठे हफ्ते भी नई रिलीज फिल्मों पर भारी ‘धुरंधर 2’

इसके बाद रकुल बोलीं, ‘मुझे पता है, लेकिन दुनिया को भी पता चलना चाहिए, लेकिन ठीक है।’ उन्होंने ये भी कहा कि जब सोशल मीडिया यूजर्स रुक नहीं रहे हैं, तो उन्होंने सोचा कि वो भी इस पर हंस ही लें।वीडियो के कैप्शन में रकुल ने लिखा, ‘हो गया आप लोग का भी अब? हंस लो और आगे बढ़ो।’

आखिर जैकी भगनानी ने क्या बयान दिया था?

बीते दिनों एक इंटरव्यू जैकी भगनानी और रकुल ने दिया था। इसी बातचीत में जैकी भगनानी ने कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, शादी इसी वजह से हुई है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि मैं रकुल से हर बात खुलकर कह सकता हूं। अगर रकुल के आस-पास होने पर मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड मुझे फोन करती है, तो मैं फोन स्पीकर पर डाला देता हूं। मैं अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं छिपाता। इसलिए मुझे अपने रिश्ते में घुटन महसूस नहीं होती है।’

Created On :   27 April 2026 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story