Rihanna Visited Ambani family: अंबानी के घर पहुंचीं रिहाना ने की आरती, श्लोका अंबानी और राधिका के साथ खेली फूलों की होली, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों अमेरिकन सिंगर रिहाना भारत आई हैं। इसी बीच ग्लोबल आइकॉन रिहाना और उनके साथ कुछ मेहमान अंबानी परिवार के घर लंच के लिए पहुंचे। इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का स्वागत किया। यह मुलाकात काफी खास रही। अंबानी परिवार के साथ को रिहाना ने भी खूब एंज्वॉय किया।
बेटी ईशा अंबानी ने किया स्वागत
रिहाना का स्वागत मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और छोटी बहू राधिका ने किया। दोनों रिहाना को देखकर काफी खुश हुईं। सिंगर रिहाना ने मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों के साथ भगवान की आरती की। वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता से काफी प्रभावित हुईं।
भगवान की आरती करने के बाद रिहाना ने अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। इस पल का उन्होंने भरपूर आनंद लिया। ईशा अंबानी के साथ खासकर रिहाना ने जबरदस्त तरीके से फूलों की होली खेली।
यह भी पढ़े -हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार
ईशा अंबानी ने रिहाना को एक कीमती उपहार भी दिया। इसे पाकर अमेरिकी सिंगर काफी खुश दिखीं। बता दें कि रिहाना के ब्यूटी ब्रांड ने मुकेश अंबानी की कंपनी के साथ मिलकर भारत में कदम रखा है। इससे पहले रिहाना साल 2024 में मुंबई आई थीं, तब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के जश्न में शिरकत की थी।
Created On :   26 April 2026 6:02 PM IST












