फिल्म कलेक्शन: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की हुई 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ ने भी दिखाया दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघराें में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और अब भी यह तमाम नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ कर करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है।
भूत बंगला कलेक्शन
खबरों के मुताबकि, फिल्म ने नौवें दिन 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10.75 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.90 करोड़ हो गया है। फिल्म के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो पेड़ प्रिव्यूज में फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवें दिन 8 करोड़, छठे दिन 6.1 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़ कमाए। फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर आठवें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 161.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ कलेक्शन
हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 36 लाख रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 87 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.03 करोड़ रुपये है।
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की कितनी रही कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शनिवार को 3.54 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,127.14 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 16वें दिन इस फिल्म ने 37 लाख रुपये ही कमाए हैं।
Created On :   26 April 2026 11:07 AM IST












