Krushna Abhishek-Sunita Ahuja Video: 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अचानक पहुंचीं मामी सुनीता, पैरों में गिरे कृष्णा अभिषेक, इमोशनल हुआ कश्मीरा शाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी लंबे समय से मन-मुटाव चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच वर्षों तक तकरार रही। मगर, अब दोनों ही गिले-शिकवे भुला चुके हैं और एक बार फिर साथ आ गए हैं। बीते दिनों सुनीता आहूजा को कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के साथ काफी हंसी-मजाक करते देखा गया था। उन्होंने कहा था, '14 साल का वनवास खत्म हुआ'। अब वे 'लाफ्टर शेफ्स-3' में मेहमान बनकर पहुंचीं, जहां कश्मीरा और गोविंदा ने उनसे ऑन कैमरा माफी मांगी।
अचानक शो में पहुंचीं सुनीता आहूजा
रियलिटी टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-3' काफी पसंद किया जाता है। हर वीक यहां नए-नए मेहमान आते हैं। इस वीक की मेहमान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैं। वे जैसे ही सेट पर पहुंचीं, उन्हें देख कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह चौंक गए। मगर, फिर दोनों ने मामी से माफी मांगी। यह पल काफी इमोशनल हो गया। हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है।
शो 'लाफ्टर शेफ्स-3' के सेट पर सुनीता आहूजा, गोविंदा और कश्मीरा की इमोशनल रीयूनियन हुई। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा भांजे कृष्णा का नाम लेते हुए सरप्राइज एंट्री करती हैं। मामी को सामने देख कृष्णा हैरान रह जाते हैं। वे इमोशनल होकर कहते हैं, '14 साल बीत गए'। इसके बाद वे मामी के पैरों में गिर जाते हैं। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, 'मुझे तो आज आपके चरणों में पार्किंग मिल गई। मगर दो लोगों को पार्किंग चाहिए'।
यह भी पढ़े -यादों में शंकर अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास
कश्मीरा शाह हुई इमोशनल
शो के सेट पर कृष्णा की पत्नी व एक्ट्रेस कश्मीरा भी मौजूद हैं। वे अपनी मामी सास से माफी मांगती हैं और कहती हैं, 'आई एम सो सॉरी'। यह सब देखकर सुनीता आहूजा भी काफी भावुक हो गईं। बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स-3' हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है। इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़े -14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी
Created On :   25 April 2026 6:08 PM IST












