Archana Puran Singh Son Aayushmaan Sethi: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर उड़े 87,000

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। उनको एक कंपनी ने फ्री ट्रायल के नाम पर 87,000 रुपये की ठगी की है। इस बात का खुलासा अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल 'आरी व्लॉग्स' पर किया। इस घटना से पहले तो पूरा परिवार परेशान हो गया, लेकिन बाद में सब हंस पड़े और मजाक में कहा कि आयुष्मान अब ठगों के रेगुलर कस्टमर बन गए हैं, क्योंकि वो पहले भी इसी तरह की घटना में 80,000 रुपये गंवा चुके हैं।
फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने की ठगी
इस ठगी के बारे में बताते हुए आयुष्मान ने कहा, 'उन्होंने सात दिन के फ्री ट्रायल के बहाने पूरे साल का पैसा ले लिया। फिर अर्चना ने फिर पूछा, '87,000 रुपये?' और सुझाव दिया कि, 'क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दो।' परमीत ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'कार्ड कैंसल मत करो, भुगतान कैंसल करो।' घबराए हुए आयुष्मान ने पूछा, 'मुझे वो ऑप्शन कहा मिलेगा?' इस बात पर अर्चना और परमीत समेत पूरा परिवार हंस पड़ा।
यह भी पढ़े -अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की हुई 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ ने भी दिखाया दम
क्यों हंसा अर्चना पूरन सिंह का पूरा परिवार?
आयुष्मान ने आगे कहा, 'किसी ने मेरी इजाजत के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए हैं। उन्होंने सात दिन के ट्रायल का ऑप्शन दिया था और वादा किया था कि सातवें दिन फीस ली जाएगी, लेकिन उन्होंने मुझसे पूरे साल के पैसे एक साथ ले लिए… बिना मेरी इजाजत के। परमीत ने कहा, 'तुम हमेशा जल्दी में रहते हो नाराज आयुष्मान ने पलटकर जवाब दिया, मैं जल्दी में नहीं था और मैं आपका काम कर रहा था। मैं संभालूंगा यहां किसी को कुछ नहीं पता है। मैं इसे खुद ठीक कर लूंगा। ये सुनकर परिवार वाले फिर हंस पड़े।
आर्यमन ने मजाक में अपने पापा से कहा, 'पापा, आपका बेटा बड़ा हो गया है। उसके साथ धोखा हुआ है।' बाद में योगिता ने आयुष्मान से पूछा, 'क्या तुम रो रहे हो?' हैरान आयुष्मान ने जवाब दिया, 'नहीं, मैं वीडियो गेम खेल रहा हूं।
Created On :   26 April 2026 1:09 PM IST












