अपकमिंग फिल्म: फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुराग कश्यप भी फिल्म से जुड़े, जानें कब होगी रिलीज

फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुराग कश्यप भी फिल्म से जुड़े, जानें कब होगी रिलीज
ऋत्विक प्रतीक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ। यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को ऋत्विक प्रतीक ने ही लिखा है। जल्द ही यह सिनेमाघरा में भी रिलीज होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऋत्विक प्रतीक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ। यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को ऋत्विक प्रतीक ने ही लिखा है। जल्द ही यह सिनेमाघरा में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवानी और वसन बाला जैसे फिल्ममेकर बातैर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म एक सच्ची कहानी पर बेस्ड है।

‘डुग डुग’ के ट्रेलर में क्या खास है?

फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो जाती है। बाइक को पुलिस वाले एक जगह खड़ा कर देते हैं लेकिन वह बाइक पहली वाली लोकेशन पर चली जाती है। पेट्रोल निकालने के बाद भी यही स्थिति बनी रहती है। अब इस बाइक को ही गांव वाले पूजन लगते हैं, उस मृत को ही चमत्कार की तरह देखने लगते हैं। इस कहानी को कॉमेडी और सटायर अंदाज में डायरेक्टर ने दिखाया है। बात दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

यह भी पढ़े -अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर उड़े 87,000

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्ताफ खान, गौरव सोनी, योगेंद्र सिंह और दुर्गा लाल सैनी जैसे कलाकार लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया था।


Created On :   26 April 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story