Kunikaa Sadanand Statement: 'दुख हो रहा है...', राघव चड्ढा के BJP ज्वाइन करने से भड़कीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद

दुख हो रहा है..., राघव चड्ढा के BJP ज्वाइन करने से भड़कीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद
आम आदमी पार्टी छोड़कर राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का गुस्सा फूटा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके बाद से ही सियासी हलचल तो देखने को मिल ही रहा है, इसी बीच बॉलीवुड से भी कई प्रतिक्रियाएं आ रही है। इन दिनों राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या बोलीं कुनिका सदानंद?

कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। राघव चड्ढा, मेरी नजरों में एक बहुत ही भरोसेमंद इंसान थे। मुझको हमेशा लगता था कि उनके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी है और वे बिल्कुल सही व्यक्ति हैं। उन्होंने परिणीति चोपड़ा से शादी भी की थी, तो मैं उनके लिए बहुत खुश थी कि परिणीति को एक होनहार, ईमानदार और अच्छा लड़का मिला है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरा उद्देश्य उनको जज करना बिल्कुल नहीं है, बल्कि मैं खुद की पसंद पर सवाल खड़े कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई पार्टी जॉइन कर ली है इसलिए मैं ऐसा बोल रही हूं। मैं उस काम के तरीके और उसके पीछे छुपी हुई चालाकी को देखकर ऐसा कह रही हूं। उन्होंने अपनी उस पार्टी के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा जिसने उनको पहचान दी है।

आम आदमी पार्टी के लिए बुरा लग रहा - कुनिका

कुनिका सदानंद ने ये भी कहा है कि मुझे आम आदमी पार्टी के लिए बहुत ही बुरा लग रहा है। मुझे भरोसा है कि इसके पीछे और भी कई वजहें होंगी, लेकिन मुझे बस दुख हो रहा है। इसके बाद उन्होंने आखिरी में एक सवाल किया है। कुनिका ने भारत के युवाओं के डीएनए (DNA) को लेकर एक बेहद गंभीर और चुभने वाला सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा कि क्या अब हमारे देश के युवाओं के डीएनए में वफादारी नाम की चीज नहीं बची है? क्या हमारे नेताओं में कोई ऐसा नहीं बचा जिस पर हम भरोसा कर सकें? इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

Created On :   25 April 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story