Khatron Ke Khiladi Season 15: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा फैंस की एक्साइटमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खतरों के खिलाड़ी टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। शो के 14 सीजन बेहद ही शानदार रहे और अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का जल्द ही आगाज होने वाला है। अभी ऑफिशियल तौर पर शो के कंटेंस्टेंट्स के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पोस्ट शेयर की है, जिसकी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस पोस्ट में इस शो के पूराने कंटेस्टेट शो को साइन के साथ नजर आए हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का आगाज
इस बार शो में नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आने वाले हैं। दरअसल, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, भारती सिंह, एली गोनी, हिना खान, करण वाही और निया शर्मा ने हाथों से K का साइन बनाकर तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि ये पुराने कंटेस्टेंट्स फिर से शो में दिखाई देंगे।
मालूम हो इन सात पुराने कंटेस्टेंट्स के अलावा सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट, करण कुंद्रा, रॉकी जायसवाल, अविनाश मिश्रा और जसमीत कौर ने भी K के सिम्बॉल वाली तस्वीर शेयर की है।
इन सेलेब्स की होगी वापसी
आपको बता दें इससे पहले निया शर्मा और करण वाही को खतरों के खिलाड़ी 8 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में देखा जा चुका है। वहीं हिना खान को सीजन 8 के साथ साथ 13 में भी देखा जा चुका है। जैस्मिन भसीन, अली गोनी और भारती सिंह को खतरों के खिलाड़ी 9 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में देखा जा चुका है। इन कंटेस्टेंट्स के अलावा अंकित गुप्ता,मनीषा रानी, गौरव खन्ना, ईशा मालवीय, दिग्विजय राठी, अरबाज पटेल, हर्ष गुजराल, अभिषेक बजाज, चुम दारंग, प्रणाली राठौर, समर्थ जुरैल, ऋषभ जायसवाल,श्रुतिका अर्जुन और धनश्री वर्मा का नाम भी सामने आ रहा है।
Created On :   28 April 2026 2:08 PM IST












