Game show Wheel of Fortune: हाई हील पहनकर ‘लाल परी’ बने एक्टर अक्षय कुमार, देखकर हैरान रह गईं जैकलीन-भूमि पेडनेकर, फराह खान ने किया सलाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब खत्म हो चुका है। शो का फिनाले एपिसोड भी प्रसारित हो चुका है। इस शो को अक्षय कुमार होस्ट कर रहे थे। फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीज गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान गेम के साथ-साथ तीनों ने अक्षय के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की। इस एपिसोड का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें अक्षय हील्स पहनकर ‘लाल परी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
जैकलीन ने दिया अक्षय को टास्क, फिर एक्टर ने किया डांस
फिनाले एपिसोड के दौरान जैकलीन ने अक्षयसे प्रैंक का बदला लेने के लिए एक चुनौती रखी। उन्होंने अक्षय को ऊंची एड़ी वाली हील्स पहनकर एक मिनट तक नाचने के लिए कहा। जैकलीन ने यह भी कहा कि अगर अक्षय बीच में ही रुक गए, तो उन्हें उनके खाते में 1 लाख रुपये जमा करने होंगे। पहले तो अक्षय हिचकिचाए और बोले, ‘पागल है क्या मैं पहनूं? मोच वोच आ जाएगी। मैंने कभी ऐसा नहीं किया, मुझे बहुत डर लगता है।’ लेकिन फराह ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आखिरकार जैकलीन की मदद से उन्होंने हील्स पहन लीं। इसके बाद अक्षय ने 'हाउसफुल 5' के गाने 'लाल परी' पर लाल हील्स पहनकर डांस किया और उन्हें हील्स में घूमते हुए भी देखा गया। बाद में फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं।
Akshay dancing in heels wasn’t on my 2026 bingo card… probably not in Akshay Kumar’s plan either 😭 https://t.co/AL7S5ck2s9 pic.twitter.com/6rCnNQOVrm
— PintuX (@pintya_348) April 28, 2026
फराह ने किया अक्षय को सलूट
इसके बाद फराह ने अक्षय कुमार से कुछ डांस स्टेप्स करने को कहा, जिन्हें उन्होंने आसानी से कर दिखाया। एक मिनट का चैलेंज पूरा करने के बाद फराह उन्हें प्रणाम करती और ताली बजाती नजर आईं, जो साफ तौर पर उनकी तारीफों से भरी थीं। हील्स आखिरकार टूट गईं और अक्षय ने कहा, ‘सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनते हो आप लोग।’ अक्षय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Created On :   28 April 2026 5:06 PM IST












