Junaid Khan Viral Video: आमिर खान के बेटे को देख फैंस को क्यों आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद! जुनैद के वायरल वीडियो पर कमेंट्स की भरमार

आमिर खान के बेटे को देख फैंस को क्यों आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद! जुनैद के वायरल वीडियो पर कमेंट्स की भरमार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा हैं। इस फिल्म में वे साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा हैं। इस फिल्म में वे साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। बीते दिन रविवार को इस फिल्म के म्यूजिक को सेलिब्रेट करने के लिए 'एक दिन की महफिल' इवेंट का आयोजन हुआ। इस में फिल्म की पूरी कास्ट समेत कई लोग शामिल हुए थे। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हें देख यूजर्स अचानक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला से हुई जुनैद खान की तुलना

फिल्म 'एक दिन' की रिलीज से पहले 'एक दिन की महफिल' कार्यक्रम में आमिर खान, साई पल्लवी और जुनैद खान ने शिरकत की। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में जुनैद खान, आमिर खान और साई पल्लवी को साथ देखा जा सकता है। तीनों पैप्स को पोज दे रहे हैं। इस वीडियो में लोग जुनैद की तुलना सिदार्थ शुक्ला से कर रहे हैं।

वीडियो में जुनैद खान हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वे व्हाइट शर्ट और डैनिम जींस पहने दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें देख सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं। कुछ नेटिंजस लिख रहे हैं, 'जुनैद खान बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला की तरह लग रहे हैं'। कुछ उन्हें सिद्धार्थ की कॉपी बता रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं, 'जुनैद को देखकर सिड की याद आ गई'।



Created On :   28 April 2026 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story