मौसम अपडेट: 'पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें', तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें, तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम
देश के अधिकांश राज्यों में तपती गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच 13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मध्य भारत और उत्तर भारत में गर्मी का विक्राल रूप देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच एक राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तीखी धूप से जल रही दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले 48 घंटों के अंदर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है।

दिल्ली में भारी गर्मी का दौर जारी

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच दिल्ली में 29 अप्रैल के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से दिल्ली में दोपहर या शाम को बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसमें मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ और कानपुर के कई स्थान शामिल हैं। लेकिन अब यहां पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही लखनऊ में तापमान 41 डिग्री तक रहने के अनुमान हैं। वहीं, बिहार में भी आने वाले दिनों में मौसम के दो रंग नजर आ सकते हैं। कई जगहों पर भीषण गर्मी तो कई जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।

Created On :   28 April 2026 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story