CJP Protest: पीएम मोदी पर अपशब्द बोलने वाली लड़की ने मांगी माफी, कहा- मुझसे बड़ी गलती हो गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में हुए सीजेपी प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत शब्द बोलने वाली एक लड़की का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने कहे पर माफी मांग रही है। उसका कहना है कि वह कुछ लोगों की बातों में आ गई थी और बिना सोचे ऐसा बोल दिया। लड़की ने कहा कि उसे अपने किए पर बहुत पछतावा है। उसने लोगों से उसे माफ करने की अपील भी की। वहीं, इस मामले में पहले से पुलिस केस दर्ज है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी भी बच्चों और युवाओं को माफ करने और उन्हें सही रास्ता दिखाने की बात कह चुके हैं।
लड़की ने कहा- मुझसे गलती हुई, मुझे माफ कर दें
वीडियो में लड़की कहती है कि उसने गुस्से और बहकावे में आकर गलत बातें बोल दी थीं। उसने कहा कि उसे अपने शब्दों पर शर्म है। लड़की ने दावा किया कि उसकी उम्र 15 साल है। उसने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताया और पूरे देश से माफी मांगी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना के बाद लड़की के खिलाफ शिकायत की गई थी। पहले नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज हुई फिर मामला दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना भेज दिया गया। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की भाषा से माहौल खराब हो सकता है और लोगों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।
पीएम मोदी ने भी माफी और समझाने की बात कही
इस मामले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि गाली देने से किसी परेशानी का हल नहीं निकलता। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो युवा गलत रास्ते पर चले गए हैं उन्हें डांटने या सजा देने से बेहतर है कि उन्हें समझाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज का काम युवाओं को सही दिशा देना है।
Created On :   1 Aug 2026 10:36 AM IST












