Rajnath Singh: कारगिल विजय दिवस पर रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर साथा निशाना, बहुत हो गया अब सिर्फ POK पर होगी बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षांमत्री राजनाथ सिंह रविवार (26 जुलाई) को लद्दाख पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कारगिल वॉर मेमोरियल से देश के वीर जवानों संबोधित किया। राजनाथ ने कहा हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है। अगर हमारे बीच चर्चा होगी तो सिर्फ पीओके पर उसके अलावा किसी अन्य विषय पर बातचीत नहीं होगी।
उन्होंने कहा हम पाकिस्तान की हर दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ है। रक्षामंत्री ने कहा 1999 में कारगिल युद्द में हमारे जवानों ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया और हम जीते थे। पिछले साल (2025) में आतंकी हमला हुआ था इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के आकाओं के अड्डों को ढूढ़-ढूढ कर खत्म किए थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारा इरादा साफ है। पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। अगर कोई बातचीत होगी, तो वह सिर्फ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है और जिस पर पाकिस्तान ने गैर-कानूनी कब्जा कर रखा है। अभी पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है और वहाँ सेना और उग्रवादियों के बीच का फर्क पूरी तरह खत्म हो गया है। सेना न सिर्फ आतंकवादी संगठनों की सुरक्षा करती है, बल्कि उनके साथ मिलकर काम भी करती है। इसलिए, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने साफ कर दिया था कि भारत अब आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकारों को अलग-अलग नजरिए से नहीं देखेगा।"
राजनाथ सिंह कहते हैं, "आज भारत इनोवेशन पर ध्यान दे रहा है, जबकि पाकिस्तान घुसपैठ के नए तरीके ढूंढ रहा है। जहाँ भारत जहाज़ बना रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगा है। जहाँ भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम बना रहा है, वहीं पाकिस्तान टेरर इकोसिस्टम बना रहा है। जहाँ भारत सेमीकंडक्टर बना रहा है, वहीं पाकिस्तान सुसाइड बॉम्बर तैयार कर रहा है। भारत अपने स्पेस मिशन के लिए जाना जाता है, जबकि पाकिस्तान प्रॉक्सी मिशन चला रहा है।
जहाँ भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेज रहा है, वहीं पाकिस्तान सीमा पार आतंकवादी भेजने में लगा है। जहाँ भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर दे रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा है। भारत डेटा सेंटर बना रहा है, जबकि पाकिस्तान कट्टरपंथ फैलाने वाले सेंटर बना रहा है। जहाँ भारत UPI के ज़रिए दुनिया को जोड़ रहा है, वहीं पाकिस्तान हवाला के जरिए आतंकवाद को जोड़ रहा है। हमारे रास्ते अलग-अलग हैं। अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से हमारी तरक्की में रुकावट डालने की कोशिश करता है, तो हमारी बहादुर सेना मुँहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
Created On :   26 July 2026 7:40 PM IST








