CJP On PM Modi Video: PM मोदी के वीडियो पर CJP ने किया रिएक्ट, कहा - 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'

PM मोदी के वीडियो पर CJP ने किया रिएक्ट, कहा - पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने पीएम को घेरते हुए कहा कि कई बार पेपर लीक रोकने की बात कही गई लेकिन हमेशा इसमें माफिया को सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''मोदी जी, आपने कई बार पहले भी पेपर लीक रोकने को बोला है, पर अभी तक सफलता नहीं पाए है, हमेशा पेपर लीक माफिया ने पेपर लीक करवाने में सफलता पाई है, जो छात्रों के भविष्य को बहुत ही कष्टदाई बनाया है, इस बार ऐसा ना हो तो ही बेहतर होगा।'' सीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को भी शेयर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ''दोस्तों, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट में भी कठोर प्रावधान वाले नया कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।''

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को दिया इस्तीफा

उन्होंने आगे कहा, ''हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसनीय हो, पारदर्शी हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो, इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है, जो एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स के तहत फोकस करेगा। अब जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम इसके रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि, नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन किया। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया। देश के दूसरे हिस्सों में भी इसे लेकर छात्र सड़कों पर उतर पड़े। सरकार पर भारी दबाव के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (26 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद शनिवार को आंदोलन को भी समाप्त कर दिया गया।

Created On :   26 July 2026 11:14 PM IST

Tags

Next Story