Mumbai Police Station Fire: मुंबई पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर 8 दमकल विभाग की गाड़ियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में अचानक भीषण आ गई। ये घटना रविवार की बताई जा रही है। इस घटना की शुरुआती जानकारी सामने आई है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पहली मंजित तक पहुंच गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 8 दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
घटना पर पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि आग किन परिस्थियों में फैली है। इसकी जांच जारी है। हालांकि, अभी तक की जानकारी में राहत की ये बात सामने आई है कि कोई घायल और हताहत नहीं हुआ है। साथ ही जानमाल के नुकसान की भी सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़े -'16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध', अंबुमणि रामदास का केंद्र से आग्रह
पुलिस और दमकल विभाग की टीमें करेगी निरीक्षण
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य जारी है। जैसे ही पूरा हो जाता है तो पुलिस और दमकल विभाग की टीमें बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों कहते हैं कि घटना की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
दूसरी बड़ी घटना?
मुंबई में आग लगने की यह दूसरी सबसे बड़ी घटना सामने आई है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार की शाम अंधेरी पश्चिम स्थित बॉनी प्लाजा में आग लगी थी। जिसे एक व्यावसायिक केंद्र बताया गया था। इस घटना की भी अच्छी बात रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की थी।
Created On :   27 July 2026 12:22 AM IST











