Kargil Vijay Diwas: भारतीय सेना ने सुबनसिरी घाटी में मनाया कारगिल विजय दिवस, युद्ध पर बनी फिल्म का प्रदर्शन, शहीदों को ऐसे किया याद

भारतीय सेना ने सुबनसिरी घाटी में मनाया कारगिल विजय दिवस, युद्ध पर बनी फिल्म का प्रदर्शन, शहीदों को ऐसे किया याद
भारत में कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इसके एक दिन पहले 25 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में इस दिवस को पूरे सम्मान के साथ मनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। भारत में कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इसके एक दिन पहले 25 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में इस दिवस को पूरे सम्मान के साथ मनाया गया है। ये भारतीय सेना की स्पीयर कॉर्प्स के तहत आने वाली स्पीयरहेड डिवीजन ने मनाया है। इस दौरान सेना के जवान, पूर्व सैनिक, छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। इन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि आपर्ति की और उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

शहीदों को ऐसे किया नमन

इस कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पचुक्र अर्पण (व्रीथ लेइंग) से की गई, यहां पर सेना के अधिकारियों और जवानों ने शहदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का वातारण देखने को मिला और मौजूद स्थानीय लोगों ने भी शहीदों के बलिदान को नमन किया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक सफल और युद्ध में भारतीय सैनिकों की ओर से प्रदर्शित अद्वितीय साहत और दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला है।

उन्होंने कहा कि आज भी कारगिल के वीरों के बलिदान को याद किया जाता है और सेना के जवानों के लिए यह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प हमेशा ही सर्वोपरि रहेगा।

कारगिल युद्ध पर फिल्म का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध पर बनी एक विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें जंग के दौरान शहीद हुए जवानों की वीरता, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा को फिल्माया गया है। इस फिल्म के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से प्रेरित करने की कोशिश की गई है।

बताते चलें कि पाकिस्तानी घुरपैठियों ने कारगिल की ऊंची चोटियों को अपने कब्जे में ले लिया था। इन्हीं को वापस कब्जे में लेने के लिए भारतीय सेना ने साल 1999 में 'ऑपरेशन विजय' चलाया था। इसी के जरिए भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ते हुए 26 जुलाई, 1999 को भारत का तिरंगा फहरा दिया।

Created On :   27 July 2026 12:57 AM IST

Tags

Next Story