India Defence Equipment: 'दुनियाभर के देश भारत के रक्षा उपकरणों पर...' भारत-इंडोनेशिया के समझौते पर रणधीर जायसवाल की प्रतिक्रिया

दुनियाभर के देश भारत के रक्षा उपकरणों पर... भारत-इंडोनेशिया के समझौते पर रणधीर जायसवाल की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के कार्यक्रम में रक्षा उपकरणों का जिक्र किया था। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के कार्यक्रम में रक्षा उपकरणों का जिक्र किया था। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। इसके साथ उन्होंने भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सिस्टम का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत की रक्षा क्षमताएं मजबूत हुई है, जो इसका सबूत है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिली पहचान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें भारत की रक्षा क्षमताओं का जिक्र किया है। उनका कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। साथ ही पीएम मोदी के मन की बात के हालिया एपिसोड का भी जिक्र किया है। इसमें पीएम मोदी का कहना है कि देश की रक्षा क्षमताओं से दुनियाभर में पहचान मिल रही है।

इंडोनेशिया से क्या हुआ समझौता?

रणधीर जायसवाल का कहना है कि पीएम मोदी इंडोनेशिया की यात्रा पर गए थे। इस दौरान ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सिस्टम के लिए समझौता हुआ था। इससे भारतीय रक्षा तकनीक का दायर बढ़ रहा है। पीएम मोदी का कहना है, "भारत रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रणनीतिक सहयोग में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। दोस्तों, चाहे रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो, या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग, भारत लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था। जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए बड़ा समझौता हुआ।"

इस समझौते पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी के ये इंडोनेशिया की यात्रा 6 से 8 जुलाई के बीच हुई थी। इस डीस पर दोनों देशों के बीच 7 जुलाई को हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और असत्र बियॉन्ड-विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल की आपूर्ति को शामिल किया गया है।

Created On :   26 July 2026 11:46 PM IST

Tags

Next Story