Paper Leak: पेपर लीक पर PM मोदी का तीसरा वीडियो मैसेज, परीक्षा सुधारों पर बड़ा ऐलान

पेपर लीक पर PM मोदी का तीसरा वीडियो मैसेज, परीक्षा सुधारों पर बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र आंदोलन के बाद पेपर लीक को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो संदेश जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र आंदोलन के बाद पेपर लीक को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि सोमवार 27 जुलाई को लोकसभा में पेपर लीक को लेकर बिल पेश करेंगे। इसके साथ ही ऐलान किया है कि नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

NTA में बड़ा बदलाव

इससे पहले केंद्र सरकार ने NTA में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। संस्था के 47 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। देशभर में छात्र आंदोलन एक महीने से ज्यादा तक चला। इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पीएम मोदी को 25 जुलाई, 2026 को सौंपा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर इसे स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

PM मोदी का वीडियो मैसेज

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेपर लीक को लेकर रविवार को तीसरा वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने संदेश दिया, "फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नए कानूनों को बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।"

हाई लेवल टास्क फोर्स का होगा गठन

उन्होंने आगे कहा, "हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसत हो। हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो। हमारी परीक्षा पद्धति में टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा उपयोग हो। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए, विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स श्रीमान नंदन नीले जी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया गया है। जो एग्जामिनेशन रिफोर्म की तरफ फोकस करेगा। और जल्द ही आने वाली परीक्षा प्रणाली को इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा।"

Created On :   26 July 2026 8:40 PM IST

Tags

Next Story