Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी, 5 जगह बादल फटने से तबाही, 300 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी, 5 जगह बादल फटने से तबाही, 300 से ज्यादा सड़कें बंद
  • हिमाचल में तबाही का मंजर
  • बादल फटने से बहे घर और दुकानें
  • सैकड़ों सड़कें बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। यहां 5 जगह बादल फटने से तबाही मची हुई है। कई घर, दुकानें और पुल बह गए। बताया जा रहा है कि 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अच्छी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालात को देखते हुए शमला के जुब्बल और बंजार में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसी के साथ आज भी यानि गुरुवार (14 अगस्त) को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने किन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट?

  • चम्बा
  • मंडी
  • कांगड़ा

हिमाचल में कितना नुकसान?

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी नुकसान की खबर मिली है। यहां 4 पुल, 2 शेड, 2 घर, 5 दुकानें और कुछ बगीचे बाढ़ में बह गए। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की है।

2 हजार से अधिक का नुकसान

अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 20 जून से मॉनसून की शुरुआत हुई। तब से अब तक राज्य को लगभग 2000 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। 63 बार बाढ़ आई है, दर्जनों बार लैंडस्लाइड ने भी लोगों को परेशान किया। बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 126 लोगों की मौत हुई। वहीं, 36 लोग ऐसे हैं जिनका अभी भी कोई अता-पता नहीं है।

कहां-कहां फटे बादल

  • शिमला
  • कुल्लु
  • किन्नौर
  • लाहौल स्पीति

Created On :   14 Aug 2025 10:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story