Jagdeep Dhankar Resigns: 11 दिन पहले ही अपनी रिटायरमेंट की बात करने के बाद अचानक से धनखड़ ने दिया इस्तीफा, कहा- '2027 में हो जाऊंगा रिटायर'

- जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा
- 11 दिन पहले अपने रिटायरमेंट का किया था जिक्र
- अचानक से मानसून सत्र के पहले ही दिन दे दिया इस्तीफा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के पहले ही दिन (21 जुलाई, 2025) को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की मांग की थी। पत्र में उन्होंने अपनी सेहत का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है क, वो अपनी सेहत का ध्यान रखने और डॉक्टरों की सलाह मनाते हुए इस्तीफा दिया है। हालांकि, उनका कार्यकाल अगस्त 2027 में खत्म होने वाला था, लेकिन दो साल पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 11 दिन पहले ही अपने रिटायरमेंट की बात कही थी, फिर अचानक से क्यों इस्तीफा दे दिया है। इसलिए ही कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
11 दिन पहले बताया था रिटायरमेंट के बारे में
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सभी हैरान हैं, क्योंकि 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वे 2027 में रिटायर होंगे। लेकिन सिर्फ 11 दिन बाद ही उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। इससे पहले मार्च के महीने में सीने में दर्द भी हुआ था, जिसके चलते एम्स में भर्ती हुए थे। इसके बाद जून में भी उनकी एक बार और तबीयत बिगड़ी थी।
पीएम मोदी ने चुना था धनखड़ को उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर
पीएम मोदी ने धनखड़ को साल 2022 में उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। 6 अगस्त 2022 को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बहुत ही भारी मत से हराया था।
सियासी गतिविधियां तेज
धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा है कि ये चौंकाने वाला है क्योंकि वो कल शाम तक ही संसद में एक्टिव थे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सवाल किया है। उन्होंने कहा कि, पीएमओ या बीजेपी नेताओं ने उनको ना तो शुभकामनाएं दी हैं और ना ही धन्यवाद दिया है।
Created On :   22 July 2025 4:09 PM IST